
मानना पड़ेगा कि गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन का G800 बिजनेस जेट पुष्पक विमान का भी बाप निकला. इस प्लेन ने महज साढ़े पांच घंटे में 5000 किलोमीटर का समय पूरा कर लिया. वहीं, सफर पूरा होते ही इस बिजनेस जेट के नाम एक नया खिताब आ गया. जी हां, जॉर्जिया के सवाना से आई इस बड़ी खबर में गल्फस्ट्रीम के बिजनेस जेट G800 ने फुकेत से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर महज 5 घंटे 38 मिनट में पूरा किया है. इस सफर के पूरा होते ही गल्फस्ट्रीम G800 के नाम आठवां सिटी-पेयर स्पीड रिकॉर्ड आ गया है, जो सर्विस में आने के सिर्फ तीन महीने के अंदर ही बन गया है.
इस रिकॉर्ड की पुष्टि खुद गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने आधिकारिक तौर पर की है. इस नई उपलब्धि के साथ गल्फस्ट्रीम की पूरी फ्लीट ने अब तक 760 से ज्यादा सिटी-पेयर स्पीड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. गल्फस्ट्रीम के प्रेसिडेंट मार्क बर्न्स के अनुसार, सर्विस में एंट्री के तुरंत बाद लगातार आठ स्पीड रिकॉर्ड बनाना ये साबित करता है कि G800 सचमुच एक्सेप्शनल परफार्मर है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट उनके लिए हमेशा से स्ट्रॉन्ग मार्केट रहा है और वह दुबई एयरशो 2025 में मौजूदा और नए कस्टमर्स से मिलने को बहुत एक्साइटेड हैं.
